फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसताड़ा टोल प्लाजा के पास बनेगी आईटीआई

Tue, 06 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बसताड़ा की पंचायती जमीन में आधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केंद्र (आईटीआई) कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए ग्राम पंचायत ने सरकार को बसताड़ा टोल प्लाजा के पास पांच एकड़ जमीन देने का फैसला लिया है। आईटीआई को लेकर प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


हैफेड के चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने मुख्यमंत्री से घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में एक आधुनिक आईटीआई खोलने की मांग की हुई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दे दी है। हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने आईटीआई को लेकर ग्राम पंचायतों से जमीन की मांग की हुई थी। इसमें बसताड़ा ग्राम पंचायत ने बसताड़ा टोल प्लाजा के पास पांच एकड़ जमीन आईटीआई के लिए देने का फैसला लिया है।

युवा वर्ग को औद्योगिक प्रशिक्षण देने के लिए सबसे पहले गांव कोहंड में आईटीआई खोली गई थी, लेकिन किसी कारणवश यह बंद हो गई थी। इससे विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए करनाल या पानीपत जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने घराैंडा विधानसभा क्षेत्र में आईटीआई की मांग को कई वर्षों से उठाया हुआ है। बीजेपी सरकार बनने के बाद ग्रामीणों ने आईटीआई की मांग गांव कोहंड में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व हलका विधायक हरविंद्र कल्याण के समक्ष रखी थी। कार्यक्रम में विधायक ने भी इस मांग को प्रमुखता से उठाया। उसके बाद इस मांग को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया और उन्होंने 7 अक्तूबर के कार्यकर्ता सम्मेलन में आईटीआई की घोषणा कर दी थी। विधायक ने बताया कि आईटीआई की मांग काफी वर्षों से चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें