करनाल। सेफ हाउस में बहन से मिलने गए भाई ने खुद ही पेट में चाकू घोंप लिया।पुलिस ने युवक को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। सूचना मिलने पर रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि कुछ दिन पहले एक युवती ने लव मैरिज की है। वह अपने पति के साथ सेफ हाउस में रह रही है।
उसका भाई सोमवार को उससे मिलने के लिए आया था। वह अपनी बहन से घर ले जाने की बात कर रहा था। बहन ने जाने से मना कर दिया। इस कारण भाई ने खुद ही अपने पेट में चाकू घोंप दिया। इस बारे में जब पुलिस को जानकारी मिली तो वह तुरंत उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसका इलाज चल रहा है। रामनगर थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है। युवक के अभी बयान दर्ज नहीं किए है। बयान दर्ज होने के बाद ही पूरे मामले का पता चल पाएगा। संवाद