घरौंडा में जमालपुर गांव के समीप एक कार की टक्कर से दूसरी कार खेत में पलट गई। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी बरसत गांव में अपनी बहन के घर पीलिया लेकर आए हुए थे और लौटते समय दुर्घटना के शिकार हो गये।
घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में मदन लाल निवासी बरसत ने बताया कि जयपाल की शादी गांव टपराना करनाल में हुई है। जयपाल का साला अनिल अपने दोस्त अमरजीत निवासी दलियानपुर और अंकित निवासी दलियानपुर के साथ टवेरा कार में पीलिया लेकर गांव बड़सत आये थे। वापस लौटते समय उनके साथ गांव में करियाणा की दुकान वाला किरणपाल निवासी पटेड यूपी भी साथ चला गया था। जमालपुर के पास एक बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये हैं। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।