फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टूटे मैनहोल ने खोली जनस्वास्थ्य विभाग की पोल

Wed, 17 Dec 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
टूटे हुये मेनहोल में फंसी कार। संवाद
विज्ञापन
तरावड़ी। नत्था सिंह नगर क्षेत्र में टूटे मैनहोल ने जनस्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर की है। कॉलोनी की मुख्य सड़क के बीचों-बीच लंबे समय से टूटा पड़ा मैनहोल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार मौखिक शिकायतें दी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। अंधेरे में टूटा मैनहोल दिखाई नहीं देगा। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। वहीं स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी इस रास्ते से गुजरते हुए डर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल ही में एक कार इस टूटे मैनहोल में धंस गई, जिससे वाहन को आर्थिक नुकसान हुआ। क्षेत्रवासियों की मांग है कि टूटे मैनहोल की जल्द मरम्मत करवाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें