फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैंक में लगाई सेंध, ले गया टैब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/तरावड़ी। नई अनाज मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रविवार देर रात नकदी चोरी का प्रयास किया। एक बदमाश ने रात के अंधेरे में शाखा की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसने के बाद बैंक के काउंटर, अलमारियों और मशीनों को खंगाला।
गनीमत रही कि कैश या अन्य कीमती सामान चोर के हाथ नहीं लगा। वह पासबुक अपडेट मशीन को एटीएम समझ कर तोड़ गया। इसके बाद रुपये नहीं मिले तो एक टैब चोरी कर फरार हो गया। वारदात बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब बैंक का चपरासी शिवचरण शाखा खोलने पहुंचा तो पिछली दीवार टूटी थी और उसमें एक फीट से अधिक चौड़ा सुराख बना हुआ था। उसने तुरंत इस बारे में शाखा प्रबंधक देवेंद्र बोदला को सूचना दी। प्रबंधक के निर्देश पर बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें 18 मई की रात 12:59 बजे एक चोर शाखा में दाखिल होता दिखाई दिया।
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलते ही थाना तरावड़ी प्रभारी नसीब सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।
दीवार के पास संदिग्ध निशान और कुछ सामान बरामद किया है, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच अधिकारी मनजीत सिंह का कहना है कि बैंक के अंदर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोर की पहचान हो सके। नई अनाज मंडी क्षेत्र में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें