फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेधावियों को विधायक ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में शानदार परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने मुख्यातिथि के रूप में पहुंचकर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कक्षा 10वीं में प्रथम ही हिमांशी, सिमरन, कृष्णा गोयल को सम्मानित किया। कक्षा 12वीं मेडिकल संकाय में कल्पना, सानिया, तन्वी, नॉन मेडिकल में शुभांगी शर्मा, तनीशा, हर्षिता, वाणिज्य में निर्भय मिड्ढा, केशव गोयल, हरजोत कौर और कला संकाय में गुलशन सिंह को सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि छात्र हमारे समाज का भविष्य हैं। उनकी मेहनत और सफलता हम सभी के लिए प्रेरणा है। विद्यार्थी अपने जीवन में और भी ऊंचाइयों को छुए और ऊंचे पद पर पहुंचकर अपने शहर, स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम बंसल, पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा और गणेश खन्ना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें