फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिन में तेज धूप, शाम को बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अप्रैल माह में दूसरी बार अचानक बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई। वहीं गर्मी से लोगों को राहत मिली। शुक्रवार को सुबह से शाम छह बजे तक गर्मी रही, लेकिन शाम करीब सात बजे मौसम ने करवट ली। तेज हवाएं चलने के साथ ही घने बादल छा गए। इसके बाद जिले में कई जगहों पर धूलभरी तेज हवाएं चलने के साथ बारिश भी हुई। इससे जहां खेतों में खड़ी फसल बिछ गई, वहीं पेड़ और खंभे भी टूट गए। इससे जिले के कई क्षेत्रों में बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई। पिछले 10 दिनों में दूसरी बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि शुक्रवार को करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शाम को हवाएं चली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी हवाएं चलने से 19 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रह सकता है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें