फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शादी के 13 दिन बाद गहने, नकदी लेकर दुल्हन फरार

Sat, 09 Mar 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सदर थाना क्षेत्र के उचाना गांव से दुल्हन शादी के मात्र 13 दिनों के बाद घर से लाखों के गहने, नकदी व नए कपड़े लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उचाना गांव निवासी केला देवी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी 2024 को उसने अपने लड़के दीपक की शादी रानीखेत अल्मोड़ा उत्तराखंड निवासी आरती के साथ की थी। यह शादी समानाबाहू निवासी सुनीता व करनाल निवासी देव कुमार ने करवाई थी। पीड़ित ने बताया कि सुनीता पिछले एक साल से इस शादी के लिए बोल रही थी।
विज्ञापन

आरती की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनकी मदद करने के लिए सुनीता व देव को एक रुपए दिया था। पीड़ित महिला ने बताया कि आरती व दीपक की शादी हरिद्वार के मंदिर में हुई थी। छह मार्च बुधवार को सुबह करीब 10 बजे जब दीपक सो रहा था व वह नहाने गई थी। तब आरती दरवाजे बंद करके व सामान लेकर घर से फरार हो गई।
विज्ञापन

वह घर से 65,500 रुपये और करीब 1.70 लाख की कीमत के सोने व चांदी के गहने, मोबोइल, नए कपड़े, साड़ियां व मेकअप किट सब कुछ सामान भरकर ले गई। उन्होंने अपने तौर पर उसे सब जगह तलाश कर लिया है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना मामला दर्ज कर आरोपी दुल्हन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें