फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परिवार पर बरसाई ईंटें, दो लोगों की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मुनक थाना क्षेत्र के पाढ़ा गांव में रंजिश के चलते घर पर काम कर रहे एक परिवार पर लोहे की रॉड और गंडासी से हमला कर घायल कर दिया गया, वहीं छत से ईंटें फेंकने से घर की सिल्ली भी टूट गई। पाढ़ा निवासी कमल बेदी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता नरेश चंद के साथ घर में काम कर रहा था। उसी दौरान गांव के ही जसमेर, विक्रम और सुक्रम ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार सुक्रम ने लोहे की रॉड से कमल के सिर पर वार किया, विक्रम ने गंडासी से उसके पिता पर हमला किया, जबकि जसमेर ने लाठी से प्रहार किए। झड़प में सुक्रम ने कमल बेदी की चार तोले की सोने की चेन छीन ली। इसके बाद हमलावरों के परिवार के अन्य सदस्य छत पर चढ़कर ईंटें फेंकने लगे, जिससे मकान की सिल्ली टूट गई। पुलिस ने घायल कमल और उसके पिता का अस्पताल में मेडिकल करवाया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और सिर पर कई टांके लगे हैं। मुनक पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें