फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ईंट भट्ठा मालिक पर हमला कर साढ़े पांच लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- जाते समय किए हवाई फायर, ईंट भट्ठा कार्यालय में घुसकर की वारदात
विज्ञापन


- पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

मूनक (करनाल)। बल्ला गांव में एक ईंट भट्ठा मालिक से मारपीट कर 12 बदमाश 5.40 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने हवाई फायर कर पीछा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। भट्टा मालिक ने इसकी शिकायत मूनक पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत के शेखुपुरा निवासी राम नारायण ने मूनक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बल्ला गांव में पांच साल के लिए लीज पर ईंट भट्ठा लिया हुआ है। 18 अक्तूबर की शाम को करीब 7.30 बजे उसके भट्ठे पर हथियारों से लैस करीब 12 लोग आए और उसके कार्यालय में घुसकर उस पर हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश कार्यालय में रखी 5.40 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाश उसका फोन, मोटरसाइकिल की आरसी व अन्य दस्तावेज भी लेकर गए और जाते समय बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्टा मालिक ने दी शिकायत में बताया कि बल्ला गांव के ही दिनेश, रोहताश, राजरूप, संदीप, राजरूप व दिनेश के बेटे सहित 12 लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया है। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ आरोपियों ने आठ अक्तूबर को भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी।

भट्ठा मालिक के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रीभगवान, जांच अधिकारी, थाना मूनक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें