फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीपीओ ने सरपंच से मांगी रिश्वत, ग्रामीणों ने जताया रोष

Thu, 14 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
बीडीपीओ के खिलाफ नारेबाजी की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल जिले के ग्राम पंचायत चौचड़ा के सदस्यों ने बुधवार को लघु सचिवालय पहुंचकर एडीसी के नाम पर रिश्वत मांगने वाले बीडीपीओ के खिलाफ नारेबाजी की और ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड की जांच किसी अन्य अधिकारी से करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बीडीपीओ पर अब तक  55 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ विरोध जता रहे सरपंच कर्मबीर शर्मा ने बताया कि खंड असंध के बीडीपीओ जगबीर सिंह उस पर दबाव बनाकर पैसे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मई 2016 में गांव में जमीन की बोली हुई थी। इस दौरान बीडीपीओ जगबीर सिंह ने ग्राम पंचायत से एडीसी के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की थी, जिसकी पक्की रसीद देने की भी बात कही थी।

इसके बाद पूर्व सरपंच के सामने बीडीपीओ ने अपनी कोठी पर ही उससे 15 हजार रुपये लिए थे, जिनकी अभी तक कोई भी रसीद नहीं मिली है। जब उन्होंने रुपये की रसीद देने की बात कही तो बीडीपीओ ने रसीद देने से इनकार कर दिया और अपने पद की पावर बताते हुए सरपंच को उसका बस्ता जमा करवाकर बाहर का रास्ता दिखाने की भी धमकी दी। जब इस बात का पता ग्रामीणों को चला तो वे भड़क उठे।
विज्ञापन


बुधवार को ग्रामीणों ने सरपंच के साथ लघु सचिवालय के सामने नारेबाजी कर ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड की जांच किसी अन्य अधिकारी से करवाने की मांग की और बीडीपीओ पर भ्रष्टाचार फैलाने के अपराध पर कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में बीडीपीओ जगबीर सिंह का कहना है कि हमारे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। हमने किसी से पैसे नहीं मांगे हैं। वहीं एडीसी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें