फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर के ताले तोड़ नकदी और गहनों पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
- भतीजी की शादी में गया था परिवार, चोरों ने रात में की सेंधमारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। पुराना शहर में इन दिनों चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। परिवार में शादी समारोह में ही गए सदस्यों के पीछे से चोरों ने घर को निशाना बनाया। जबकि शादी समारोह भी शहर में ही आयोजित था। घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने गहने, मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें एक चोर घर के बाहर खड़ा था तो दूसरा तेजधार खंजर के साथ घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष गेट निवासी रितू ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी थी। वे अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में गए हुए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। रात करीब डेढ़ बजे उनके घर पर चोर आए और अंदर से सोने की चेन, मोबाइल फोन और 30 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। उनकी बेटी रात करीब दो बजे घर आई तो घर के ताले टूटे हुए थे। इसकी सूचना उन्हें मिलने पर वह तूरंत घर पहुंची। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन






बेटी ने फोन पर दी थी सूचना

पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी और बहन का बेटा रात को दो बजे घर पर आए थे, उन्हें घर के ताले टूटे हुए दिखे और दरवाजा खुला मिला। जिससे वे घबरा गए और शादी में पहुंचकर उन्हें वारदात की जानकारी दी। इसके बाद घर पहुंचे तो घर में सब कुछ बिखरा पड़ा था। अलमारी में करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन रखी थी, वह गायब थी। इसके अलावा 30 हजार रुपये और बेटी का गुल्लक भी चोरी हो चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें