फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर कार का शीशा तोड़ दो बैग ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर करनाल सीमा क्षेत्र स्थित ढाबे की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर सोमवार को चोरों ने दो बैग उड़ा लिए। बैग में करीब 80 हजार रुपये की नकदी, मार्शल स्पीकर, पर्स जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, दो डेबिट कार्ड, तीन आधार कार्ड, सात हजार रुपये थे। एक बैग में पुराने कपड़े थे। कार मालिक गाजियाबाद के एटीएस एडवेंजल इंदिरा पुरम निवासी गौरव कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बुटाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गौरव कुमार के अनुसार उनकी मोबाइल शॉप है। वह अपने निजी कार्य से दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे वे जनसुविधा के लिए रॉयल हट ढाबे पर रुके और कार को पार्किंग में खड़ा किया। जब वे शौचालय से बाहर आए तो उनकी गाड़ी के दो शीशे टूटे थे। इसे देखकर वे हैरान रह गए। उन्होंने जांच की तो कार में रखे दो बैग चोरी हो चुके थे। बैग में पांच-पांच सौ के नोट करीब 80 हजार रुपये की राशि थी। थाना बुटाना पुलिस के अनुसार चोरी की सूचना मिलते ही एएसआई संदीप कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच की। ढाबा मालिक व दुकानदारों से पूछताछ की गई। ढाबे के सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें