फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: पतंग उठाने गए दस साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच कर मार डाला, इकलौते बेटे का शव देख मां हुई बेहोश

Mon, 03 Feb 2025 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बिहार निवासी दलीप अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है। उसके पास एक बेटा और दो बेटियां थी। उसका इकलौता बेटा आदित्य रविवार को शाम पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान पतंग कटकर पास ही गेहूं के खेतों में गिर गई। बच्चा पतंग के पीछे दौड़ता हुआ खेत में चला गया। वहां कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया और नोच नोच कर मार डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसंत पंचमी पर कटी पतंग को उठाने गए 10 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंच नोंच कर मार डाला। परिजनों जब बच्चे को ढूंढते हुए खेत में पहुंचे तो वहां बच्चा दमतोड़ चुका था और कुत्ते उसे नोच रहे थे। इसकी सूचना घरौंडा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। बच्चा मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार बिहार निवासी दलीप अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है। उसके पास एक बेटा और दो बेटियां थी। उसका इकलौता बेटा आदित्य रविवार को शाम पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान पतंग कटकर पास ही गेहूं के खेतों में गिर गई। बच्चा पतंग के पीछे दौड़ता हुआ खेत में चला गया। वहां कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया और नोच नोच कर मार डाला। दूसरी ओर दलीप की पत्नी बेटे को ढूंढ रही थी। जब कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी तो दलीप और उसका परिवार खेतों की ओर गया। वहां देखा कि उसके बेटे को कुत्ते नोच रहे हैं और लहूलुहान अवस्था में उसका दस साल का बेटा जमीन पर पड़ा था। उन्होंने कुत्तों को भगाया और बेटे को उठाया लेकिन तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। यह देख बच्चे की मां बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही अन्य ग्रामीण भी खेत में पहुंच गए। पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।

बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है। आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल बताया जा रहा है कि बच्चे को कुत्तों ने नोंचा है। इसकी जांच की जा रही है। - दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें