फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुक्केबाज श्वेता का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले की पेशेवर मुक्केबाज श्वेता का चयन आगामी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। श्वेता ने इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके इस चयन से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
श्वेता का चयन पिछली प्रतियोगिताओं में उनके दमदार पंच और तकनीक के आधार पर हुआ है। उन्होंने इन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था। सितंबर महीने में श्वेता ने पंजाब की एक खिलाड़ी को हराया था। इसी मुकाबले में उनके प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए उनका चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्केबाजी के मुख्य कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि श्वेता नियमित अभ्यास करती हैं। वह अनुशासन के साथ रिंग में उतरती हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व में पदक जीत चुकीं श्वेता से इस बार भी पदक की मजबूत उम्मीद जताई जा रही है। उनके चयन से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें