फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुक्केबाज गोरिश ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 06 Dec 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पदक दिखाते गोरिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेलो इंडिया ऑल यूनिवर्सिटी में जिले के मुक्केबाज गोरिश ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवंबर से लेकर पांच दिसंबर तक राजस्थान में किया गया था।
जिले के मुक्केबाज गोरिश ने 60 से 63.5 भार वर्ग में हिस्सा लिया था। गोरिश ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला गुरु काशी युनिवर्सिटी के खिलाड़ी प्रदीप के साथ हुआ। प्रदीप को हराकर गोरिश ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी आशुतोष के साथ था। उन्होंने बताया कि उनके प्रतिद्वंदी ने उनको कड़ी टक्कर दी, लेकिन अपने निरंतर अभ्यास और अपने अनुभव के साथ उन्होंने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में उनका मुकाबला बाबा मस्तनाथ युनिवर्सिटी के खिलाड़ी सचिन के साथ था। उन्होंने बताया कि मुकाबला बराबरी का था। उन्होंने बताया कि उनका पुरा ध्यान पदक जीतने पर था, इसलिए उन्होंने अपना पूरा ध्यान सिर्फ अपने प्रतिद्वंदी की हर एक चाल पर रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें