फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अंसल की दोनों एसोसिएशन एक, कार्यकारिणी का होगा गठन

Mon, 06 Oct 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बैठक में जानकारी देते हरीश अरोड़ा। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अंसल की दोनों रेसिडेंस एसोसिएशन लंबे समय बाद एक हो गई हैं। नई एसोसिएशन का नाम अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन रखा है। इसकी आम सभा की बैठक में कार्यकारिणी के नए सिरे से गठन के साथ समस्याओं के समाधान पर चर्चा की।
सुशांत सिटी एसोसिएशन ने एकीकरण के लिए रविवार को अंसल सुशांत सिटी जैन स्थानक में बैठक की। सबसे पहले सचिव सुरेंद्र राणा ने एकीकरण की प्रक्रिया में किए गए प्रयासों की जानकारी दी। दो एसोसिएशन होने से अंसल वासियों की भलाई के कार्य में बाधा आती थी। इसी कारण अंसल वासियों की एक सशक्त रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन जरूरी थी। एकीकृत रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का नाम पुरानी दोनों समितियों से मिलाकर अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन पानीपत रखा गया। इस संस्था में अब लगभग 750 सदस्य हैं जो कि पुरानी दोनों रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य थे। वे स्वत: ही अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया 14 दिसंबर से शुरू
दोनों समितियों के एकीकरण की प्रक्रिया की जानकारी सांझा करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। साथ ही आने वाले चुनाव पर विचार विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने 14 दिसंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया। इसके लिए चुनाव प्रक्रिया 21 अक्टूबर को शुरू की जाएगी। मौके पर सुरेश गुंबर, कुलदीप कादियान, हरीश अरोड़ा, आशीष राठी, अनिल पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें