फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण लेक पर बिना लाइफ जैकेट के अब नहीं कर पाएंगे बोटिंग

Mon, 13 Apr 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कर्ण लेक पर बोटिंग के दौरान लोगों ने पहनी लाइफ जैकेट। अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

कर्ण लेक में बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट पहनने पर सख्ती की जाएगी। एडीएम विजेंदर शर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
कर्ण लेक में बिना लाइफ जैकेट के ही बोटिंग कराई जा रही थी। वृंदावन में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत के बाद अमर उजाला ने करनाल में भी उसी तरह की जानलेवा लापरवाही की ओर ध्यान खींचा। रविवार के अंक में ‘कर्ण लेक पर बिना लाइफ जैकेट के हो रही बोटिंग’ शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया गया।
प्रबंधन हरकत में आया। ठेकेदार को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मौके पर निगरानी बढ़ा दी गई। एडीएम विजेंदर शर्मा ने बताया कि ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि हर व्यक्ति लाइफ जैकेट पहनकर ही नाव में बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बीच ताल में फिर ढील

सख्ती के बावजूद एक नई समस्या सामने आई। कुछ लोग शुरुआत में तो लाइफ जैकेट पहनकर नाव में बैठ रहे हैं लेकिन जैसे ही नाव ताल के बीच में पहुंचती है वे जैकेट उतारकर पैरों में रख लेते हैं। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की हरकतों पर भी नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कर्ण लेक में बोटिंग संचालन के लिए 18 अप्रैल को दोबारा टेंडर प्रक्रिया होनी है।

कर्ण लेक पर बोटिंग के दौरान लोगों ने पहनी लाइफ जैकेट। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें