फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नेशनल स्टाइल कबड्डी में ब्लू हाउस प्रथम

Tue, 09 Dec 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जूडों प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्ला। महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्ला में दोदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में ब्लू हाउस और वॉलीबॉल में यलो हाउस प्रथम रहा। इस दौरान कक्षा 6 से 12वीं तक जूडो, कबड्डी, खो-खो, लॉन्ग जंप, हाई जंप, वॉलीबॉल, रेस, तीरंदाजी एवं शूटिंग स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
कक्षा 9 से 12वीं तक लड़कों की नेशनल स्टाइल कबड्डी में ब्लू हाउस और लड़कियों में भी ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 से 8वीं तक नेशनल स्टाइल कबड्डी लड़कों में ऑरेंज हाउस और लड़कियों में यलो हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 और 400 मीटर रेस में ग्रीन हाउस और लॉन्ग जंप में भी ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में यलो हाउस ने विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या कविता मान आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए और फोन व इंटरनेट से बचने के लिए किसी भी एक खेल में रुचि बनानी चाहिए। वाइस प्रिंसिपल सुनील ने बताया कि जूडो के मुकाबले में चारों हाउस के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग के हिसाब से पदक जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें