फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क पर जमा सीवर का गंदा पानी, लोग परेशान

Tue, 09 Dec 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सड़क पर जमा सीवर का गंदा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
तरावड़ी। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दयाराम मंदिर की सड़क पर सीवरेज लाइन के लीक होने से रास्ते पर गंदा पानी जमा हो गया है। इसके कारण आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद लगातार गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे यहां दुर्गंध फैली हुई है। दुर्गंध फैलने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि यहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है। इससे पहले भी दो बार सीवरेज लीक हुआ था। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सीवरेज लाइन की मरम्मत करवाई जाए और जमा गंदे पानी की निकासी की जाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें