फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नाबालिग का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ऑनलाइन गेमिंग से संपर्क में आए युवक ने नाबालिग से दोस्ती कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। जिसके आधार पर अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। साथ ही उसके सोशल मीडिया एकाउंट पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सेक्टर-32 थाने में दी शिकायत में नाबालिग की मां ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कुछ समय पहले ऑनलाइन गेम खेलती थी। इसी दौरान उसकी एक युवक रणजीत से ऑनलाइन पहचान हुई। आरोप है कि युवक ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान बेटी की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली। बाद में वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग दिखाकर उसके ई-मेल, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया।
आरोप है कि आरोपी अब फोन पर बेटी को अपनी बात मानने के लिए दबाव डाल रहा है। ऐसा नहीं करने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देता है। हाल ही में रणजीत उनके घर तक पहुंच गया और घर के अंदर आकर धमकी दी कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करवाई तो अंजाम बुरा होगा। इस घटना के बाद परिवार डरा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें