फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के 5 नए केस आए, 884 ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के नए मामले तो कम आ रहे लेकिन ब्लैक फंगस के बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को ब्लैक फंगस के 5 मामले आए। वहीं कोरोना के 199 नए मरीज मिले। लेकिन संक्रमितों के मरने का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। शनिवार को भी 7 लोगों की जान गई। जिनका कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार दाह संस्कार किया गया। अभी तक ब्लैक फंगस के 16 मामले आ चुके हैं और 3 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को आए 5 मामलों में 3 महिलाएं शामिल हैं। कोरोना के अभी तक 351037 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 313073 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 37938 पॉजिटिव मिलें हैं। जिनमें से 34546 मरीज ठीक घर चले गए। कोरोना के 2929 एक्टिव केस हैं। शनिवार को 884 मरीज ठीक होकर गए हैं। जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.48 प्रतिशत और रिकवरी रेट 91.06 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
विज्ञापन

इनका हुआ प्रोटोकाल के तहत दाह संस्कार
बलड़ी स्थित श्मशान घाट में देर शाम तक 8 से ज्यादा संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत हुए। जिनमें शांतिनगर के 61 वर्षीय विजय, कलसौरा के 80 वर्षीय विश्वामित्र, पानीपत के 40 वर्षीय प्रवीन, सोनीपत की 62 वर्षीय माया देवी, कैथल के 36 वर्षीय बलबीर, करनाल के 21 वर्षीय दीपक, कैथल की 45 वर्षीय सुनीता और डबकोली कलां के 41 वर्षीय जिले सिंह शामिल हैं। शनिवार को आए 199 पॉजिटिव केसों में सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जिनमें निसिंग गोशाला से 12 केस, गांव जनेसरो में 7, बड़ा गांव में 4, मैनावती गांव में 9 हैं। इससे अलग अन्य गांवों में भी औसतन दो से तीन केस पॉजिटिव मिले हैं।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 148 केस दर्ज 173 गिरफ्तार
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। अभी तक जिला पुलिस ने 148 मामले दर्ज किए हैं इनमें से 173 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। इतना ही नहीं जो व्यक्ति बिना मास्क सड़कों पर घूम रहे हैं, उन 203 लोगों के चालान भी किए हैं।
विज्ञापन

निसिंग गोशाला बनी कोरोना हॉटस्पॉट, मिले 26 केस
निसिंग। शनिवार को डाचर रोड स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसएमओ डॉ राजेश जौहरी ने बताया कि गोशाला में करीब 42 लोगों का स्टाफ है जिनका आरटीपीसीआर किट के माध्यम से टेस्ट किया गया जिनमें 12 नए केस समेत कुल 26 संक्रमित पाए जा चुके हैं। शुक्रवार को भी 14 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिनको गोशाला में ही आईसोलेट कर दिया गया है। हालांकि संक्रमित लोगों में किसी को भी बुखार, खांसी आदि लक्षण नहीं हैं। गोशाला प्रधान सुभाष सिंगला ने बताया कि गोशाला से करीबन 3 क्विंटल दूध प्रतिदिन इलाके में जाता था जो कि मंगलवार तक बंद कर दिया गया है। वहीं कार्य करने के लिए नया स्टाफ रख लिया गया। गोभक्तों से अपील है कि जब भी गोशाला में आएं किसी चीज को न छुएं और मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें