फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Sat, 16 Nov 2013 12:03 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। स्थानीय अनाज मंडी में किसान यूनियन की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर चढूनी ने कहा किभाकियू कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेगी और जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने किसानों की अनदेखी की है, जिसके कारण किसान कर्ज के बोझ तले दब कर रह गया है। लेकिन अब किसान चुप नहीं बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोकसभा चुनाव को लेकर जन-जन को अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि फसलों पर आने वाला खर्च सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ता जा रहा हैं। लेकिन सरकार की उदासीनता से किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा हैं। नतीजन किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के देखते हुए सरकार को स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करनी चाहिए।

किसान लंबे समय से स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब भी सरकार ने किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो किसान आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला प्रधान बलकार सिंह, बाबू राम गुदियाना, ब्लॉक सचिव श्याम लाल, ज्ञान चंद, गुरदयाल सिंह, लाल सिंह चकचानपुर, सतबीर, जगीर सिंह, अशोक सिंह, राम सिंह, गुरबाज सिंह, संजू गुदियाना, सुखविंद्र सिंह, देवी चंद, जय कुमार हमीदपुर, बलबीर सिंह, अजमेर सिंह, जगदीश, हुंक्कम चंद, अजैब सिंह व अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें