कैथल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को अटल सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि भूषण गर्ग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अंत्योदय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में दिनेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री निर्मल शर्मा, श्रीनिवास गोयल, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक भारत भूषण भारती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन, पूर्व विधायक बनारसी दास, धूमल सिंह, सुभाष हजवाना, जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर भी मौजूद रहे।
महाराजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व शहर में मोटरसाइकिल जत्था निकाला गया। मुख्य अतिथि के स्वागत में टीम-100 की ओर से निकाला गया मोटरसाइकिल जत्था चंदाना गेट रामलीला मैदान से शुरू होकर प्रताप गेट, डोगरा गेट, सीवन गेट, कोठी गेट, पार्क रोड, ढांड रोड से होते हुए महाराजा पैलेस में पहुंचा। यहां मुख्य अतिथि के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गायकों की ओर से अबकी बार भारत में सरकार म्हारी आएगी, पीएन बन जाएगा नरेंद्र मोदी, दुनिया खुशी मनावेगी गीत से की गई। कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी देश की जरूरत बन चुके है। जनता कांग्रेस मुक्त और स्वाभिमान युक्त शासन चाहती है, जो उन्हें केवल भाजपा ही दे सकती है। भारत भूषण भारती व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रवि भूषण गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। समापन अवसर पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के सदस्यों की ओर से जरूरतमंद लोगाें को गर्म वस्त्र भी वितरित किए गए।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर श्रीनिवास गोयल, श्यामलाल, सुभाष हजवाना, रोहताश राणा, पंडित लज्जाराम, जगदीश गुप्ता, नरेश मित्तल, राजपाल, नरेश गर्ग, आशू बिंदलिश, केवल कृष्ण गढ़ी, हरिचंद जांगड़ा, सतीश निसिंग, इंद्रजीत बोरा, महेंद्र चीमा, रघुबीर धीमान, धर्मवीर सैनी, अभिषेक गोयल, बलविंद्र, रजत वधवा, अमन गिल, नरेश मलिक, तुषार अरोड़ा, बावा सहित सभी प्रकोष्ठों व मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।