फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में भाजपा बहुमत से बनाएगी सरकार : मुख्यमंत्री

Wed, 29 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। मंगलवार की शाम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से दिल्ली जाते समय कुछ समय के लिए इंद्री विश्राम गृह के नजदीक ठहर गए। यहां पर जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य रमन सैनी ने मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि बिहार चुनावों में भी भाजपा बहुमत से विजयी होकर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

यहां पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कुछ समय बातचीत की। क्षेत्र के विकास और लोगों तक सरकार की योजनाओं के लाभ पहुंचने के बारे में जानकारी हासिल की। रमन सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री सर्वजातियों के नेता है और सभी को पूरा मान सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री को बताया कि लोग सरकार की नीतियों से संतुष्ट है। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें