संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक ओअंकार की ओर से इंटरनेशनल सिख फोरम व चड़दी कला ग्रुप के सहयोग से प्रदेश स्तरीय आयोजन कर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सिख समाज की 60 हस्तियों को एमिनेंट सिख ऑफ हरियाणा अवार्ड से नवाजा गया। वहीं उनके जीवन की प्रेरक गाथा को “प्रोमिनेंट सिख्स ऑफ हरियाणा” नाम से तैयार की गई कॉफी टेबल बुक में छापा गया। कॉफी टेबल बुक में हरियाणा में सिख रियासतों के इतिहास, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब, शिरोमणि कमेटी व हरियाणा कमेटी के सभी सदस्यों, हरियाणा बनने से लेकर अब तक के सिख सांसद, मंत्री, विधायक, हाई कोर्ट के जज, आईएएस व आईपीएस अधिकारी, साहित्यकार, कवि व अन्य हस्तियों का जिक्र किया गया है।
इस कार्यक्रम में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा सुखा सिंह, पंथ प्रसिद्ध विद्वान व कथा वाचक ज्ञानी साहिब सिंह, पदम श्री से सम्मानित चरड़ी कला ग्रुप के चेयरमैन डॉ जगजीत सिंह दर्दी, हरियाणा सिख जुडिसियल कमीशन के चेयरमैन व पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस दर्शन सिंह, भारत के पूर्व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पूर्व वाईस चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल डीडीएस संधु, आदेश यूनिव्सर्सिटी के चांसलर डॉ हरिंद्र सिंह गिल, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झिंडा, हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक हरपाल सिंह, सागा म्यूजिक के चेयरमैन गुरबक्स सिंह मनचंदा, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की पूर्व डीन व विधि विभाग की प्रमुख डॉ सरदारनी सतपाल कौर नलवा, कार्यक्रम आयोजक प्रीतपाल सिंह पन्नू ने कॉफी टेबल बुक को रिलीज़ किया।