फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हरियाणा से बिहार के विधानसभा चुनाव साधने के प्रयास में भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा के कई जिलों में मनाया जाएगा बिहार दिवस, शामिल होंगे बिहार के कैबिनेट स्तर के मंत्री
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं, भाजपा ने बिहार के लोगों का दिल जीतने का कार्य हरियाणा से शुरू कर दिया है। हरियाणा में जिन जिलों में बिहार के लोगों की संख्या अधिक है, वहां- वहां भाजपा हरियाणा दिवस मनाएगी। इनमें हरियाणा के वरिष्ठ भाजपाइयों के साथ-साथ बिहार राज्य के कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे, जो चुनाव घोषित होने से पहले ही माहौल तैयार करेंगे। करनाल में बिहार दिवस का कार्यक्रम 23 मार्च को अनमोल गार्डन में आयोजित किया जाएगा।
देश का शायद ही कोई ऐसा राज्य हो, जहां बिहार के लोग न हों। ऐसे में भाजपा ने राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। वीरवार को भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल पहुंचीं भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं बिहार दिवस कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए भाजपा, हरियाणा में बिहार दिवस मनाएगी। उन्होंने बताया कि देशभर में 75 स्थानों पर बिहार दिवस के कार्यक्रम होंगे। इसी कड़ी में हरियाणा में बिहार राज्य के लोगों की अधिकता वाले करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद और यमुना नगर में बिहार दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने बताया कि इन कार्यक्रमों में बिहार से कैबिनेट स्तर के मंत्रियों के साथ-साथ हरियाणा में रहने वाले बिहार के वरिष्ठ सीनियर कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल होंगे। 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से करनाल के अनमोल गार्डन में बिहार दिवस का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार से विधायक अनिल राम व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आनंद पाठक पहुंचेंगे।
करनाल के सभी बिहार मूल के लोगों व करनाल के लोगों को निमंत्रण भी दिया गया है। मौके पर उन्होंने बिहार मूल के लोगों की हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका को भी परिभाषित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, कार्यक्रम के जिला संयोजक बृज गुप्ता, भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अवधेश किशोर, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अशोक कुमार, विकास कथूरिया, नवीन बत्रा, मोहन लोधी, राजेश अघी, संजीव मैहता, संकल्प भंडारी, मोनिक गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बिहार दिवस के संयोजक बने बृज गुप्ता
भाजपा के पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता को बिहार दिवस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। सह संयोजक के तौर पर उनके साथ पूर्व पार्षद सुधीर यादव, संजीव कुशवाहा, दिलीप महतो, संजीव महतो, रामप्रीत, जैनेंद्र, जितेंद्र व रवि वत्स भी कार्यक्रम की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें