फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज घरौंडा पहुंचेंगे भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल का होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 10 बजे से शुरू होगा स्वागत समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा (करनाल)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 मार्च सुबह 10 बजे घरौंडा की नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में पहुंचेंगे। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल भी शामिल होंगे। सोमवार को भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, विधायक हरविंदर कल्याण, प्रदेश महामंत्री, विधायक मोहन लाल बड़ोली, महिला प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता, सांसद संजय भाटिया,जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, घरौंडा नपा चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता आदि नेता नई अनाज मंडी पहुंचे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री व करनाल लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी बनाने पर मनोहर लाल सहित अन्य नेताओं का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। दोपहर को करनाल में सांसद संजय भाटिया ने पत्रकारों से बातचीत करके भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम की जानकारी दी। घरौंडा से पहले नए सीएम का पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल में समाना बाहू से लेकर घरौंडा तक कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें