संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से इन दिनों फीडरों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को भी कई क्षेत्रों की बिजली बाधित रहेगी। यूएचबीवीएन के अभियंता विकास सैनी ने बताया कि 19 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 33 केवी बिजली घर आदि पर मरम्मत का कार्य होगा। कुछ केबिलें बदली जाएंगी। जिसके तहत हांसी रोड गली संख्या आठ, नया रमेश नगर, एसबीएस स्कूल बाजार, खालसा कॉलेज, संत नगर व सीजन मार्ग की बिजली प्रभावित रहेगी। एसडीओ सिटी ने बताया कि 11 केवी राजीव कॉलोनी फीडर की भी बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। जिससे बस स्टैंड के पीछे का क्षेत्र, महिला आश्रम, राजीव कॉलोनी और इब्राहिम मंडी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।