फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लोगों तक पहुंचाने के साथ देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। भाजपा महिला मोर्चा करनाल की ओर से वीरवार शाम छह बजे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के निवास स्थान से यात्रा शुरू की गई। इस यात्रा में राम नगर मंडल की महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि हम भारतीय सेना का सम्मान करते हैं। जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया व तीन दिन के अंदर पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।
विज्ञापन

पूरे देश को इस समय भारतीय सेना पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हम सलाम करते हैं कि देरी से ही सही उन्होंने जो बोला था वो करके दिखाया। इस यात्रा का उद्देश्य यह है कि करनाल की पूरी जनता प्रशासन के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें