भाजपा नेता सतीश राणा कैरवाली की इनोवा गाड़ी का शीशा तोड़ कर एक लाख 47
हजार रुपये साफ कर दिए। प्रयास के बावजूद पुलिस इस मामले में कोई सुराग
नहीं लगा पाई है।
थाना सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेता
सतीश राणा कैरवाली बुधवार रात को अपने बीवी बच्चों के साथ सेक्टर-12 सुपर
माल में खाना खाने के लिए गया था। वह लोग अपनी इनोवा गाड़ी में गए थे।
गाड़ी सुपर माल के बाहर खड़ी थी।
उनकी गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ कर किसी ने
रुपये से भरा बैग साफ कर दिया। खाना खाने के बाद राणा सुपर मॉल से बाहर
निकल कर गाड़ी के पास पहुंचे तो शीशा टूटा देख उनके रंग उड़ गए।
घटना की
सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। जानकारी होते ही पुलिस ने वीटी पर संदेश
प्रसारित कर आरोपियों को दबोचने के लिए चारों ओर नाकाबंदी की गई।
थाना
प्रभारी ललित सिंह पुलिस बल के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे। शातिर बदमाश
पुलिस की व्यवस्था को धत्ता बताकर किसी तरह भागने में कामयाब रहे। पुलिस
के पास हाथ मलने के अलावा कोई चारा नजर नहीं आया।