फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाजपा नेता को लॉरेंस विश्नोई गैंग से मिली धमकी

Tue, 03 Dec 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भाजपा नेता व शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया पर लॉरेंस बिश्नाई गैंग के नाम से धमकी भरा फोन आया है। कॉल करने वाले ने उनसे रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि कॉल करने वाले आरोपी ने भाजपा नेता को बताया कि उस पर उनकी नजर है। वह किस समय घर से निकलते हैं किस कार में सवार होकर जाते हैं। उन्हें सब पता है। इसके साथ ही आरोपी ने रंगदारी भी मांगी है। इसके बाद भाजपा नेता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भाजपा नेता को सुरक्षा दे दी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि जिस नंबर से कॉल आई है। वह किस व्यक्ति का है। एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। भाजपा नेता को सुरक्षा दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें