करनाल। मधुबन पुलिस अकादमी में बैठक के बाद मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल के जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सक्रिय कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। संस्थाओं ने अपने कई मांगें और समस्याएं भी मुख्यमंत्री को बताई। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर नगरनिगम चुनाव को लेकर उनमें उत्साहभरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार निगम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों को लेकर हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, केजरीवाल की पार्टी की सरकार सफाया हो जाएगा।
भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रज गुप्ता, शहर विधायक जगमोहन आनंद, असंध के योगेंद्र राणा, पूर्व मेयर रेनु बाला गुप्ता, महामंत्री सुनील गोयल सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहां मौजूद नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके बाद शहर की विभिन्न सामाजिक संस्था जिनमें गुर्जर विकास सभा, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दी आर्ट ऑफ लिविंग, श्री खाटू श्याम मंदिर पुरानी सब्जी मंडी, श्री गुरु रविदासिया समाज सेवा संघ, सैनी समाज संस्था, जाट महासभा, पंजाबी महासभा, मानव कल्याण सेवा संस्थान, नंबरदार एसोसिएशन आदि के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं को बेहतर बताते हुए अपनी मांगें भी रखीं। कुछ समस्याएं भी बताई। मुख्यमंत्री ने उन्हें गंभीरता से लेकर निस्तारित कराने का भरोसा दिया।
बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध कम हुए हैं। प्रदेश में अपराधियों से सख्ती से निपटने के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं। सरकार का अपराध नियंत्रण पर दिल्ली विधानसभा चुनाव पर पूछ गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी सरकार का सफाया तय है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, क्योंकि केजरीवाल ने जो भी वादा किया था, कोई भी पूरा नहीं किया। यमुना को साफ करने का वादा था लेकिन यमुना को और गंदा कर दिया। दिल्ली के लोगों को स्वच्छ पेयजल अभी भी नहीं मिल रहा है।
इस मौके पर सांसद के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, मेघा भंडारी, पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, प्रवीण लाठर, सुनील गोयल, कृष्ण गर्ग, सुनील गुप्ता, राजेश अग्घी, रजनी परोचा, मंजू खैंची, मेहर सिंह कलामपुर, अमृत लाल जोशी आदि मौजूद रहे।