नीलोखेड़ी। गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय अंजनथली में एनएसएस कैंप के तीसरे दिन शुक्रवार को यूथ फॉर माय भारत और डिजिटल इंडिया विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल की गणित की सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनिया रानी ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को भारत सरकार द्वारा युवाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रही योजनाओं व डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही पीपीटी के माध्यम से माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने व उस पर अपनी गतिविधियों और आइडिया को अपलोड करने का लाइव डेमो भी दिया।
प्राचार्या डॉ. ज्ञानी देवी ने आशा जताई कि उनके द्वारा दी गई बहुमूल्य जानकारी छात्राओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा रानी, सहायक प्रोफेसर डॉ. सुलोचना देवी के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें छात्राओं ने विचार रखे। इसके बाद राजनीति विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ. आरती भटनागर ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया और उसकी व्याख्या की।
इस अवसर पर अंजूबाला, डॉ. पिंकी कादियान, कोमल दीनदयाल, डिंपल, दलवीर कौर, डॉ. गीतिका, सुषमा, प्रियल, शिवानी, अन्नू व सीमा सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।