फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाजपा सरकार ने सभी वादों को पूरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में मंगलवार को संकल्प से सिद्धि तक‘ कार्यक्रम के तहत एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा किया है। देश का हर व्यक्ति ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के साथ सशक्त और समृद्धशाली भारत पर गर्व महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल एक साल पूरा हो गया है। 11 साल पूरे होने पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी राज्यों में संकल्प से सिद्धि तक अभियान चलाने जा रही है। जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा एवं आयुष्मान भारत और सैन्य सफलता को विशेष फोकस किया जाएगा।
इसमें सांसद मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, कार्यक्रम संयोजक अशोक सुखीजा,सह संयोजक यशपाल ठाकुर, कृष्ण गर्ग, जगदेव पाढा सहित सभी मंडल अध्यक्ष, संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें