करनाल/निसिंग। कैथल रोड स्थित दवा फैक्टरी से चोर सामान ले गए। निसिंग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में साहिल ने बताया कि उनकी पैरामाउट क्रीप साइंस के नाम से करनाल-कैथल रोड पर खेतों में डालने वाली दवाई की फैक्टरी है। शाम को वे अपनी फैक्टरी बंद करके घर आ गए थे। सुबह देखा तो छह मोटर, 400 बोतल, फिटिंग की तारें, 10 टुकड़े एंगल टूल किट गायब थी। चोरी की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। ब्यूरो