फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जल्द तय होगी भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक से पांच जनवरी तक भाजपा की बूथ कमेटियों और छह से 12 जनवरी तक मंडलों के चुनाव होने के बाद ही जिलाध्यक्षों के चुनाव की तारीख तय की जाएगी।
पार्टी ने संगठनात्मक चुनावों के लिए जिला पर्यवेक्षक नामित कर दिए हैं। बूथों का चुनाव आज से शुरू कर दिया है। ये बात बुधवार को भाजपा कार्यालय में करनाल विधानसभा के चारों मंडल अर्बन मंडल, शहरी मंडल, कर्ण मंडल, एवं शहरी मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने कही।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई संगठनात्मक बैठक में जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने कहा कि सभी संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किए जाएंगे। करनाल के चारों मंडलों में संगठन की ओर से चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें अर्बन मंडल चुनाव प्रभारी रेणु बाला गुप्ता, अशोक भंडारी, शहरी मंडल प्रभारी रमेश कश्यप, प्रवीण लाठर, करण मंडल प्रभारी कृष्ण गर्ग, रजनी प्रोचा, रामनगर मंडल चुनाव प्रभारी शशि पाल मेहता, बिट्टू सरपंच को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, अशोक सुखीजा, पूर्व चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, जिला मुकेश अरोड़ा, ईलम सिंह, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अमर टक्कर, बिशन सिंह शेखावत, साहिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें