फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटोड़े से मिला नरकंकाल, ऑनर किलिंग की आशंका

Tue, 23 Jun 2015 01:04 AM IST
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुल्तानपुर के बाहर एक बिटोड़े से सोमवार को जली हुई लाश के अवशेष मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। लाश के अवशेष के पास मिलीं चूड़ियों व बालों में लगाने वाले कल्चर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी लड़की की लाश के अवशेष हैं। मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सुल्तानपुर के साथ आसपास के एक दो गांवों में यह जानकारी निकाल रही है कि किसी की लड़की एक दो दिनों से गायब तो नहीं है। बिटोड़े के मालिक धर्मपाल व ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को आग लगी थी। वे गर्मी के कारण साधारण घटना मान रहे थे।
सोमवार को गांव के लोग जब सुबह सैर कर रहे थे उन्होंने गांव से कुछ दूरी पर एक जले बिटोड़े में एक जली हुई लाश के अवशेष दिखाई दिए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जली हुई चूड़ी और बालों में लगाने वाला एक कल्चर मिला है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

बारिश के कारण दिखे अवशेष
रविवार को हुई बारिश के बाद जली राख नीचे बैठ गई और नीचे से जले शव की हड्डियां दिखाई देने लगी। रविवार को यदि बारिश न होती तो यह मामला फिलहाल सामने नहीं आने वाला था। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि अवशेषों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव को खुर्दबुर्द करने सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें