फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आंशका को लेकर विभाग की टीम ने पोल्ट्री फार्म का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। कोहंड एरिया के पोल्ट्री फार्म में लगातार मुर्गियों के मरने की खबरें आ रही हैं। इसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। विभाग का दावा है कि जिस फार्म से लगातार मुर्गियों के मरने की सूचना मिल रही है वहां आस पास के दस किलोमीटर एरिया को अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है और विभाग की ओर से क्षेत्र में इंसानों और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए रविवार को पशुपालन विभाग की पांच सदस्यीय कमेटी डॉ. विरेंद्र सुखीजा की अगुवाई में पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान करीब 30 मिनट तक पोल्ट्री फार्म की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

मामले को लेकर पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. धर्मेंद्र का कहना है कि वह सोमवार को खुद जाकर पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग ने मुर्गियों के सैंपल भोपाल लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। उनका कहना है कि फिर भी एहतियात के तौर पर जिले में बर्ड फ्लू को लेकर विभाग की ओर से स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है। दूसरी ओर पोल्ट्री मालिक विकास ने बताया कि उसके पोल्ट्री फार्म पर 50 हजार से ज्यादा की संख्या में मुर्गियां मर चुकी हैं लेकिन अधिकारियों की ओर से सही जानकारी नहीं दी जा रही है। पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. विरेंद्र सुखीजा ने बताया कि सप्ताहभर पहले लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट भोपाल भेजी हुई है। रिपोर्ट आएगी तो बता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें