फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूटी पर जा रही महिला से बाइक सवार ने छीना पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राजकीय कन्या स्कूल माडल टाउन के पीछे एक स्कूटी सवार महिला से एक मोटरसाइकिल सवार एक लड़के ने पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गया। महिला के पर्स में पांच हजार रुपए की नकदी व आईफोन-15 था। सिविल लाइन थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-13ए निवासी मीतू सचदेवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 22 फरवरी को रात करीब साढ़े आठ बजे राजकीय कन्या स्कूल माडल टाउन के पीछे वाली गली में अपनी स्कूटी से अपने घर की तरफ जा रही थीष उसके घर से कुछ दूरी पर उसके पीछे एक मोटरसाइकिल पर एक लड़का था। उसने अचानक उसका पर्स चलती मोटरसाइकिल पर ही छीन लिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह उससे पर्स छीन रहा था तो उसका स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और उसे एक दम अपनी स्कूटी रोकनी पड़ी। पर्स छीनने के बाद उसने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह फरार में होने में सफल हो गया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पर्स में करीब पांच हजार रुपये व एक आईफोन-15 था। पुलिस का कहना है महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बाइक सवार का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें