फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 22 May 2014 01:01 AM IST
अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेवल पुलिस कमांडो कांप्लेक्स मोड़ के पास एक टैंपों की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी बुरी तरह  से जख्मी हो गया। घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भरती कराया गया है। इस दौरान चालक टैंपो  छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव घीड़ निवासी अमित कुमार (25) गांव से बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। उसके पीछे उसके गांव का ही निवासी शैलेंद्र लिफ्ट लेकर बैठा था। नेवल कमांडो कांप्लेक्स मोड़ के पास करनाल से गांव जा रहे एक टैंपों का टायर फट गया।

इससे टैंपो अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गया और उसकी छत पर रखी स्टपनी बाइक सवार को जा लगी। इस कारण साफ्टेज इन्फोरमेशन टेक्नालॉजी लिमिटेड के कार्यकारी प्रतिनिधि अमित कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी शैलेंद्र जख्मी हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान चालक टैंपो छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। थाना कुंजपुरा में पुलिस ने फरार टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें