संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मेरठ रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। ट्रक को ओवरटेक करने के जल्दबाजी के चक्कर में बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। एक युवक ट्रक के पहिये के नीचे कुचल गया। जिसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसकी हालत चिंताजनक है।
बताते हैं कि प्रदीप नांगल फॉर्म का रहने वाला था और वह मेहनत मजदूरी करता था। काम करने के बाद अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बाइक सवार दोनों युवक जैसे ही मेरठ रोड पर पहुंचे तो ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें प्रदीप ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रक के नीचे फंसे युवक को निकलने का काफी प्रयास किया। उधर चालक ट्रक से कागज लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी दी मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि दूसरे युवक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।