फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सदर बाजार में टूटी हाईटेंशन तार बाल-बाल बचा बाइक सवार

विज्ञापन
सदर बाजार में टूट कर गिरी तार स्वयं
विज्ञापन
करनाल। सदर बाजार में रघुनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के ठीक सामने बुधवार रात हाईटेंशन बिजली की तार अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरी। नीचे से एक मोटरसाइकिल सवार गुजर रहा था। वह तत्काल बाइक छोड़कर दूर हट गया। रात का समय होने के कारण बाजार में आवाजाही कम थी। एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

सूचना पर सदर बाजार चौकी पुलिस व डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। मार्ग को बंद कराकर बिजली निगम से तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई। स्थानीय दुकानदार राजेश शर्मा के अनुसार, सड़क पर जलभराव होने के कारण पानी में भी करंट दौड़ गया था। बाइक सवार बाल-बाल बचा। हादसे के बाद आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अन्य राहगीरों को रुकने की चेतावनी दी। सदर बाजार पुलिस चौकी को सूचना दी।
दुकानदारों का आरोप है कि इलाके में बिजली की तारें काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। कई स्थानों पर तारों में जोड़ लगे हुए हैं। नीचे की ओर झूल रही हैं, जिसकी वजह से हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन


पुलिस ने मार्ग बंद कर डायवर्ट कराया ट्रैफिक
पुलिस ने रात में रघुनाथ मंदिर मार्ग पर दोनों तरफ बोर्ड और बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही को रोक दिया और ट्रैफिक को अन्य रास्तों पर डायवर्ट कराया। सूचना पर पहुंची निगम की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर टूटी तार को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति काट दी गई थी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टीम को भेजकर तार को ठीक करा दिया गया। - नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें