करनाल। घरौंडा के पास एक ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए जबकि तीसरे की मौत हो गई।
विशाल निवासी शेखुपरा खालसा गांव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक पर घरौंडा जा रहा था। मलिकपुर गांव में एक राहगीर ने उनसे लिफ्ट मांगी, उन्होंने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। जब वे घरौंडा में अपनी साइड में चलते हुए सरकारी स्कूल के सामने पहुंचे तो हमारे पीछे से एक तेज गति से ट्रैक्टर-ट्राॅली आई और सीधी टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर की टक्कर से वे बाइक समेत सडक किनारे गिर गए। वह और उसका दोस्त मनीष फुटपाथ पर गिरे जबकि बाइक पर बैठा तीसरा आदमी सड़क पर जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आईं। ट्रैक्टर चालक ने कुछ दूरी पर जाकर अपना ट्रैक्टर रोक लिया और ड्राइवर पहले हमारे पास आ गया, लेकिन बाद में भाग गया। संवादद