फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नीलगाय से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शेरगढ़ के पास रविवार देर रात हादसे में बाइक सवार गढ़ी बीरबल निवासी 32 वर्षीय रमन की मौत हो गई। वह काम से घर लौट रहे थे। नीलगाय के अचानक सामने आने से हादसा हुआ।
पुलिस के अनुसार, रमन अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। रविवार रात वह रोजाना की तरह काम खत्म कर बाइक से गांव लौट रहे थे। शेरगढ़ के पास अचानक एक नीलगाय उनकी बाइक के सामने आ गई। बाइक नीलगाय से टकराई। रमन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें करनाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें