फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में बाइक सवार की गई जान

Wed, 27 Nov 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मूनक रोड पर कल्पना चावला द्वार के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 40 वर्षीय सुरक्षाकर्मी को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत महावीर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भाई सचिन कुटेल में एक फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। वह ड्यूटी खत्म कर बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। जब वह कल्पना चावला द्वार के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसके भाई को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि केस दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें