फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लाखों की ठगी के आरोप में पिता-पुत्र नामजद

Wed, 27 Nov 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दो किसानों का पंजीकरण अपने नाम कराकर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। सेक्टर-32 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में गांव दरड़ निवासी कश्मीर सिंह व दलीप सिंह ने बताया कि वे दोनों मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण कराने के लिए कुंजपुरा मार्केट कमेटी कार्यालय गए थे। वहां पर आरोपी रोशन लाल मिला। वह मुनीम का काम करता है। उन्होंने रोशन को बताया कि वह फसल का पंजीकरण कराने के लिए आए है तो आरोपी रोशन ने कहा कि उसका बेटा संजू ही यह काम करता है।
विज्ञापन

वह मार्केट कमेटी में लगा है। फिलहाल वह करनाल गया है। मै तुम्हारा पंजीकरण करा दूंगा। करनाल पहुंचने पर संजू ने सेक्टर-7 में एक ऑफिस में बैठकर उनसे दस्तावेज ले लिए ओर बोला पंजीकरण हो गया। जब वह अक्तूबर 2020 में फसल बेचने मंडी में गए तो पता चला उनका पंजीकरण ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस बारे में उन्होंने रोशन का कहा तो उसने कहा कि उसे लोन लेना है। इस लिए उसने अपने नाम से पंजीकरण करा लिया है। वह तुम्हारे रुपये दे देगा। इसकी प्रकार आरोपी ने अगले साल भी ऐसा ही किया और उनके तीन लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए, जो उनकी फसल के थे और आरोपी के बैंक खाते में आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें