फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार, मौके पर मौत, भाई घायल

Thu, 19 Mar 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कैथल रोड पर हुए हादसे में एक युवक की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाते पुलिसकर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर में अनाज मंडी रोड पर एचपी गैस एजेंसी के सामने बुधवार तड़के 4:15 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकराने से बाइक रेहड़ी सवार शिव कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता वकील (35) की माैत हो गई। उनका भाई राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना शहर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज की है। चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर सो रहा था। हादसे के बाद वह माैके से भाग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हांसी रोड से अनाज मंडी हुआ हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक वकील ट्रक के नीचे फंस गया। माना जा रहा है कि अंधेरे में उसे ट्रक नहीं दिखा था। उसने माैके पर ही दम तोड़ दिया था। भाई राजेश को आसपास के लोग अस्पताल लेकर गए। थाना शहर पुलिस जांच अधिकारी गुलविंदर सिंह ने बताया कि शव को शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के माता-पिता बिहार में रहते हैं। वीरवार को उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।शिव कॉलोनी निवासी राजेश और वकील दोनों भाई रेहड़ी से फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करते थे। सुबह चार बजे दोनों सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संकेतक लगे न इंडिकेटर चालू
बुधवार सुबह बड़ा ट्रक सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ा था। चालक अंदर सो रहा था। ट्रक के पीछे न तो संकेतक लगा था और न ही कोई इंडिकेटर चालू था। इस कारण से बाइक सवार को ट्रक दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें