फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निसिंग के सांभली रोड पर रविवार देर रात को बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। बाइक सवार कैथल जिले के सांच गांव निवासी आकाश (22) की मौत हो गई। उनका चचेरा भाई हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार को जिला कैथल के सांच गांव निवासी हर्ष अपने चचेरे भाई आकाश के साथ बाइक पर निसिंग से लौट रहा था। बाइक आकाश चला रहा था। सांभली रोड पर एक मोड़ के नजदीक बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। दोनों घायल हो गए। लोगों ने उनको निसिंग के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। हर्ष को प्राथमिक उपचार देने के बाद करनाल के सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

निसिंग थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि हादसा बाइक के खंभे में टकराने के कारण हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें