फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि

Mon, 30 Dec 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में धुंध के बीच श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को दूध, दही, घी, शक्कर व शहद के साथ पंचामृत स्नान करवा अभिषेक किया। सुंदर फूलों से शृंगार किया और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनोकामनाएं मांगी।
विज्ञापन

पंडित हरीश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई। कार्यक्रम के दौरान पंचाक्षरी मंगलम का पाठ हुआ। इस अवसर पर अनु खट्टर ने ऐसी कृपा करो, भोले मेरे हर जन्म में रहूं मैं तेरा चाहे कोई जन्म देना मुझको अपनी सेवा में रखना हमेशा मुझको भजन गाया।
अर्चना ठक्कर ने क्यों इतनी देर लगाई मां तूने आने में, मैया आ भी जा तू मेरे गरीबखाने में भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। शाम को मंदिर में श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रधान रविंद्र तनेजा, वेद दुआ, पवन धमीजा, अशोक मदान, शाम धमीजा, सतीश शर्मा, सुनैना मदान, चंद्र बत्रा, चंद्रकांता अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें